July 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तर वन मंडल सिवनी में दो वन आरक्षकों को मिली पदोन्नति, बने वनपाल

लखनादौन/सिवनी। उत्तर वन मंडल सिवनी के शिकारा वन परीक्षेत्र में पदस्थ दो वन आरक्षकों ममता नेताम एवं मुकेश तिवारी को पदोन्नत कर वनपाल बनाया गया।
पदोन्नति आदेश के उपरांत अपर वन मंडल अधिकारी गोपाल सिंह ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वन परीक्षेत्र अधिकारी एस. बघेल सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नवपदोन्नत वनपाल अपनी नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

पदोन्नति से विभागीय कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है तथा सहकर्मियों ने ममता नेताम एवं मुकेश तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।(मुकेश यादव)

अन्य ख़बरें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में कई अहम फैसले, सीईओ चयन के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मांगा गया

Newsdesk

रामनगर थाना के सामने कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, एसडीएम के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

छात्रों की गूंज अभियान के तहत अनूपपुर में छात्र संवाद एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading