28.6 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

काबुल में विस्फोट, 1 सैनिक की मौत, 4 घायल

काबुल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)| काबुल के काराबाग जिले में सोमवार को सेना के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट में 1 सैनिक की मौत हो गई और 4 घायल हो गए हैं। टोलो न्यूज ने बताया कि यह घटना सब्ज संग गांव में सुबह करीब 7 बजे हुई। पुलिस ने अपने बयान में कहा है, “सुरक्षा बलों की टीम ने एक और माइन को जब्त करके उसे डिफ्यूज कर दिया है।”

अब तक किसी भी व्यक्ति या समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

वहीं रविवार को काबुल के पैघमान जिले में हुई बमबारी में सुरक्षा बल के 3 सदस्य मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोटक से लदी कार ने एक सैन्य वाहन के पास विस्फोट किया था। विस्फोट में कम से कम 12 सुरक्षाबल घायल हुए थे।

टोलो न्यूज के आंकड़ों के मुताबिक मार्च में हुए विस्फोटों और घात लगाकर किए गए हमलों में कम से कम 307 अफगानी मारे गए हैं और 350 घायल हुए हैं। फरवरी की तुलना में मार्च में देश में विस्फोटों और हमलों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में 264 लोगों की मौत हुई थी और 278 घायल हुए थे।

अन्य ख़बरें

व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में गोलीबारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Newsdesk

ईरान: संघर्ष के 37 दिन, दुनिया का सबसे लंबा इंटरनेट शटडाउन जारी

Newsdesk

निशिकांत दुबे ने 1957 का जिक्र कर कांग्रेस पर लगाए आरोप, अमेरिका के साथ मिलकर केरल सरकार को गिराने की साजिश रची थी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading