26 C
Jabalpur
July 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर नोटिस और वेतन कटौती के निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को शहपुरा तहसील कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं सभी पटवारी उपस्थित रहे। इस दौरान नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी और फार्मर आईडी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने लंबित राजस्व प्रकरणों और सीमांकन मामलों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के अवकाश पर रहने वाले पटवारियों का एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर ने स्पष्ट कहा कि अगली समीक्षा बैठक तक लंबित कार्य पूरे नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल में सीएम हेल्पलाइन ऐप अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिए, ताकि शिकायतों की निगरानी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी प्राथमिकता के आधार पर तैयार की जाए।
कलेक्टर ने चालू वित्तीय वर्ष के राजस्व वसूली लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश देते हुए न्यायालयीन प्रकरणों, आदेश अनुपालन, नामांतरण और बंटवारे के मामलों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अवैध खनन की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। रेत के अवैध डंप की समय पर जानकारी नहीं देने वाले संबंधित पटवारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कहा कि नामांतरण और बंटवारे के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें और आवश्यकता पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत अवगत कराएं।

अन्य ख़बरें

आदिवासियों के अधिकारों पर कोई समझौता नहीं होगा: विक्रांत भूरिया

Newsdesk

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तिलवारा के नव-निर्मित थाना भवन का किया निरीक्षण

Newsdesk

सेवा सुशासन के 12 साल व कारगिल विजय गाथा विषय पर आयोजित प्रदर्शनी के प्रचार-प्रसार  के लिये प्रचार वाहन रवाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading