29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समाजसेवियों की पहल बनी मिसाल, आंगनबाड़ी के नौनिहालों को मिला पोषण व शिक्षा का सहारा


केंद्र क्रमांक 227 में फूड पैकेट, पोषण किट, स्टेशनरी और नाश्ते के लिए कटोरी-चम्मच वितरित
राजनगर। नगर परिषद डोला अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 227 में समाजसेवियों की पहल से बच्चों के लिए सेवा एवं जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया। सेक्टर डोला की पर्यवेक्षक सीमा सिंह के मार्गदर्शन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता द्विवेदी के प्रयासों से समाजसेवी सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी तथा अध्यक्ष स्थानीय परिवाद समिति सुमिता शर्मा और सोनम तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहालों को उपयोगी सामग्री प्रदान की।
समाजसेवियों द्वारा बच्चों को फूड पैकेट, स्टेशनरी सामग्री, पोषण किट तथा नाश्ता करने के लिए कटोरी और चम्मच वितरित किए गए। सामग्री मिलने से बच्चों में उत्साह देखा गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के पोषण, शिक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना रहा।
*अधिकारियों के मार्गदर्शन को दिया श्रेय*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता द्विवेदी ने बताया कि उन्हें सेक्टर पर्यवेक्षक सीमा सिंह का निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने इस जनसेवा कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीता भगत, जिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा एवं परियोजना अधिकारी सीमा गाजू के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को महत्वपूर्ण बताया।
जनभागीदारी से मजबूत होगा बच्चों का भविष्य
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाजसेवियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में समाज के जागरूक लोगों का सहयोग बच्चों के पोषण, शिक्षा और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे प्रयासों से समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना भी मजबूत होती है।
इस अवसर पर पार्षद जगदीश जायसवाल, अनुराग सिंह, रीमा एवं आंगनबाड़ी सहायिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के बेहतर पोषण एवं शिक्षा के लिए भविष्य में भी सहयोग जारी रखने की भावना व्यक्त की गई।

अन्य ख़बरें

पुष्पराजगढ़ की बदहाल स्वास्थ्य, सड़क और यातायात व्यवस्था पर विकास मंच का हल्लाबोल

Newsdesk

छात्राओं ने अपने हाथों से गढ़े गणपति, विद्यालय हुआ भक्तिमय
गणेश उत्सव में दिखी छात्राओं की रचनात्मकता, डॉ. कौशलेंद्र सिंह एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

Newsdesk

अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर अब मात्र 50 रुपये में बॉडी मसाज की सुविधा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading