July 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने किया पौधारोपण एवं स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण


सिवनी – एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिवनी डॉ. पंकज दुबे द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा, पलारी, कहानी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मातृ स्मृति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. दुबे ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) शिविर का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पीएमएसएमए शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं की सीबीसी (CBC) जांच सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।

उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य संस्थाओं में नियमित रूप से सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं गुणवत्तापूर्वक प्रदान की जाएं तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संस्थाओं की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

डॉ. दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है, वहीं नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं।

अन्य ख़बरें

समाज का हर वर्ग मिलकर नशे के विरुद्ध जन जागरण का हिस्सा बने

Newsdesk

भूतपूर्व सैनिकों हेतु आयोजित किया गया  स्वास्थ्य शिविर

Newsdesk

नगरपालिका धनपुरी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित हुआ “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading