July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अधारताल में युवक पिस्टल और कारतूस सहित गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई


जबलपुर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अधारताल थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना अधारताल पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि 26 जुलाई की देर रात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि अधारताल तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पास सफेद टी-शर्ट और काले लोअर पहने एक युवक किसी वारदात की नीयत से पिस्टल लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्रेयांश गुप्ता (20 वर्ष) निवासी शंकर नगर, सुहागी, अधारताल बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोंसी हुई .32 बोर की पिस्टल तथा लोअर की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह पिस्टल विक्की ठाकुर, निवासी सुहागी से ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और कारतूस जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनोद कुमार शर्मा, आरक्षक अनिल शर्मा और आरक्षक कुलदीप साहू की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

गरिमा अभियान की बड़ी कार्रवाई: जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़, दो डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Newsdesk

शहर को सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए चला विशेष अभियान

Newsdesk

महापौर और विधायक रोहाणी के बीच विकास कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading