July 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मुसाफिर कैफे में सुधा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छाई वेदिका पिंटो

 

दिव्य प्रकाश दुबे के मशहूर उपन्यास पर बनी सीरीज मुसाफिर कैफे इन दिनों सुर्खियों में है. सीरीज में सुधा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि वेदिका पिंटो हैं. स्क्रीन पर उनकी सादगी, मासूमियत और बेहतरीन अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के दीवाने हो चुके हैं.
वेदिका पिंटो बॉलीवुड का उभरता हुआ चेहरा हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से अलग पहचान बनाई है. कम समय में ही उन्होंने अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा है.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में पंजाबी सिंगर ऋतविज के सुपरहिट म्यूजिक वीडियो लिग्गी से की. वो अपनी बेहतरीन डांसिंग और बोल्ड लुक की वजह से रातों-रात इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं.
वेदिका पिंटो ने साल 2022 में फिल्म ऑपरेशन रोमियो से बॉलीवुड में कदम रखा. इसमें सिद्धांत गुप्ता, भूमिका चावला और शरद केलकर जैसे एक्टर्स भी नजर आए थे. हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी.
वेदिका पिंटो बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ भी काम कर चुकी हैं. दोनों ने साथ में फिल्म गुमराह में साथ काम किया था. इसमें मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय भी लीड रोल में हैं.
इसके अलावा वेदिका पिंटो फिल्म निशांची में भी नजर आ चुकी हैं, जिसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं. ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे, मोनिका पंवार, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और विनीत कुमार सिंह जैसे एक्टर्स नजर आए थे. हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.
वेदिका पिंटो को आखिरी बार निशांची के सीक्वल में देखा गया था. ये फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली.
मुसाफिर कैफे के जरिए वेदिका पिंटो ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है. यह उनकी पहली वेब सीरीज है, जिसमें उन्होंने सुधा त्रिपाठी का किरदार निभाया है.
वेदिका पिंटो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 476के फॉलोअर्स हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं.
वेदिका पिंटो अपनी खूबसूरती, स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं. उनकी शानदार पर्सनैलिटी और एलिगेंट लुक्स अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. अपनी सादगी और फैशन सेंस से वो लोगों का दिल जीत लेती हैं.
मुसाफिर कैफे की बात करें तो ये एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. तीनों की तिकड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
इसके डायरेक्टर रुचिर अरुण है. इस सीरीज को अपनी कहानी के साथ-साथ खूबसूरत सीन्स के लिए काफी पसंद किया जा रहा है. इसकी शूटिंग उत्तराखंड के मसूरी की वादियों और मध्य प्रदेश के भोपाल में की गई है.

 

अन्य ख़बरें

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

रजा मुराद ने शेयर किए पूनम ढिल्लों के साथ यादगार पल, फिल्म ‘नूरी’ की सफलता को किया याद

Newsdesk

कृति सैनन ने ठुकरा दी थीं ये फिल्में, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading