कोतमा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोतमा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा अपने गुरुजनों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु पूर्णिमा उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को स्मरण करते हुए वरिष्ठजनों का सम्मान किया तथा प्रतीक स्वरूप उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम में उपस्थित राम प्रकाश शुक्ला जी सीनियर अधिवक्ता ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। सभी ने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर न्यायालय परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।


