July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इंडियन आइडल के प्रथम रनरअप तनिष्क शुक्ला का जबलपुर में ऐतिहासिक स्वागत

जबलपुर। लोकप्रिय गायन रियलिटी शो इंडियन आइडल के प्रथम रनरअप एवं संस्कारधानी के गौरव तनिष्क शुक्ला का मंगलवार को जबलपुर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। डुमना विमानतल से अधारताल स्थित उनके निवास तक निकाली गई स्वागत रैली में हजारों प्रशंसकों, युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच सजाए गए, जहां पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
स्वागत रैली के दौरान शहर की अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने तनिष्क शुक्ला का शॉल, श्रीफल, पगड़ी एवं सम्मान-पट्टा पहनाकर सम्मान किया। नागरिकों ने उनकी उपलब्धि को जबलपुर और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधारताल स्थित उनके निवास पर भी शुभचिंतकों और प्रशंसकों का तांता लगा रहा। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हर कोई अपने चहेते गायक की एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्सुक नजर आया। इस दौरान जबलपुर उत्तरप्रदेश-बिहार महासंघ, जबलपुर कलचुरी महासभा, त्रिपुरी वरिष्ठ नागरिक महासंघ, हितकारिणी इंजीनियरिंग कॉलेज, देवेंद्र छात्रावास रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, साई मंदिर सिविल लाइन समिति, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ, अधारताल वूमेन्स क्लब, अधारताल टेंट एसोसिएशन सहित अनेक संस्थाओं ने उनका स्वागत किया।

तनिष्क शुक्ला ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने सभी के साथ आत्मीयता से मुलाकात की, सेल्फी खिंचवाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

इंडियन आइडल में अपनी मधुर गायकी से देशभर में पहचान बनाने वाले तनिष्क शुक्ला ने प्रथम रनरअप बनकर जबलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि से शहर में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने विश्वास जताया कि वे भारतीय संगीत जगत में नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे।

अन्य ख़बरें

कटंगी महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया गुरुजनों का सम्मान

Newsdesk

पीजी कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading