July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाकौशल प्रांत की त्रैमासिक बैठक जबलपुर में संपन्न
अधिकारों के प्रति जागरूक एवं समस्याओं का समाधान

निकालने वाला समाज बनेगा तो देश का एक अच्छा चित्र सामने आएगा : श्री मुकेश त्यागी जी
जबलपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महाकौशल प्रांत की त्रैमासिक बैठक जबलपुर में चार सत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एक दिवसीय इस महत्वपूर्ण बैठक में महाकौशल प्रांत के सागर, रीवा एवं जबलपुर संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ता, प्रांत पदाधिकारी तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर-पश्चिम एवं मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री श्री मुकेश त्यागी जी ने कहा कि “जब समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा और समस्याओं का समाधान स्वयं निकालने की क्षमता विकसित करेगा, तभी देश का एक सकारात्मक एवं सशक्त चित्र सामने आएगा।” उन्होंने ग्राहक जागरण आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक में मध्य क्षेत्र सह संगठन मंत्री विजय पाटिल जी ने संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी योजनाओं तथा कार्य विस्तार पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। सर्वसम्मति से अगस्त माह को सदस्यता माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से जोड़ा जा सके।
बैठक में ग्राहक पंचायत के प्रमुख जनहितैषी कार्यों—ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र, ग्राहक मोहल्ला निर्माण, विद्यालयों में कंज्यूमर क्लब सहित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने इन विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचकर ग्राहक जागरण आंदोलन को सर्वस्पर्शी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से कटनी से प्रांत अध्यक्ष श्री ध्रुव प्रताप सिंह जी, छतरपुर से प्रांत सचिव शैलेंद्र मिश्रा जी, सागर से प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संदीप श्रीवास्तव, जबलपुर से प्रांत उपाध्यक्ष कैप्टन आलोक त्रिवेदी जी, प्रांत कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जी, प्रांत सह संगठन मंत्री गौरव भदोरिया जी, जबलपुर संभाग संगठन मंत्री बृजेश जैन, महानगर अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह जी सुरजीत सिंह प्रान्त सदस्य सहित महाकौशल प्रांत के सभी जिलों से आए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त बनाना, ग्राहक अधिकारों के प्रति जन-जागरण बढ़ाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहा।

अन्य ख़बरें

कटंगी महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व का आयोजन, विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया गुरुजनों का सम्मान

Newsdesk

पीजी कॉलेज में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading