26 C
Jabalpur
July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह


श्रीबाबाश्री धाम में किया पूजन-अर्चन, मां नर्मदा का भी लिया आशीर्वादजबलपुर। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह माँ नर्मदा के पवित्र तट गौरीघाट स्थित सिद्धासन, श्री “श्रीबाबाश्री” जी के धाम में आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए।
मंत्री श्री सिंह ने श्रीनिर्विकार पथ के प्रणेता परम पूज्य श्री श्रीबाबाश्री जी के श्रीचरणों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गुरु परंपरा के महत्व को नमन करते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने गौरीघाट पहुंचकर मां नर्मदा का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा महामंत्री पंकज दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत इस आयोजन में भक्तों ने गुरु पूजन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।

अन्य ख़बरें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Newsdesk

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा की लगातार दूसरी बार जीत,सचिव पद पर शैलेन्द्र सिंह ठाकुर निर्वाचित

Newsdesk

बिजली विभाग की लापहरवाही  किसानों को परेशानी का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading