July 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में गरिमामय छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

जबलपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी जबलपुर में गुरुवार को नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों के सम्मान एवं दायित्व ग्रहण हेतु छात्र अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज कुमार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य वाय. के. सोलंकी ने मुख्य अतिथि का हरित पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य वाय. के. सोलंकी ने कहा कि छात्र परिषद केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन, सेवा एवं उत्तरदायित्व का सशक्त मंच है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट परंपराओं को बनाए रखने तथा अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ दूसरों को साथ लेकर आगे बढ़ना और प्रत्येक दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना है।

समारोह में नवचयनित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर एवं शपथ दिलाकर उनके दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन कराया गया। विद्यालय के कप्तान के रूप में हर्षिल प्रजापति तथा विद्यालय कप्तान (छात्रा) के रूप में अर्पिता विश्वकर्मा को अलंकृत किया गया। उपविद्यालय कप्तान के रूप में मेघनाथ एस. तथा स्वस्तिका सिंह को दायित्व सौंपा गया।

विद्यालय के खेलकूद कप्तान के रूप में बालक वर्ग से आशुतोष सिंह तथा बालिका वर्ग से छवि को अलंकृत किया गया। इसी प्रकार शिवाजी सदन से बालक अक्षत दुबे एवं बालिका एंजेल पाल, टैगोर सदन से बालक दलपत सिंह एवं बालिका अक्षरा शर्मा, अशोक सदन से बालक दक्ष राठौर एवं बालिका दानिया शिरीन, तथा रमन सदन से बालक ध्रुव लगाइच एवं बालिका पलक बाथव को सदन कप्तान के रूप में सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व किसी अधिकार का नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्राप्त ऐसे अवसर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास के विकास तथा भविष्य में एक जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।

समारोह में विद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, अनुशासन एवं गौरव की भावना से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी नवचयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

अन्य ख़बरें

बी.फार्मा आठवें सेमेस्टर के प्रवेश पत्र में अपभ्रंद भाषा का प्रयोग, NSUI का विरोध प्रदर्शन

Newsdesk

दिव्यांग छात्र को कलेक्ट्रेट में भटकाने के मामले में मानव अधिकार आयोग का संज्ञान, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट

Newsdesk

लिंग परीक्षण मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जबलपुर के तीन सोनोग्राफी सेंटरों के लाइसेंस निरस्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading