September 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकलीगल

आईआरसीटीसी घोटाला मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने पर 14 अगस्त तक फैसला टला

नई दिल्ली, आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर फैसला शुक्रवार को फिर टल गया।दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सुनवाई कर रही है। शुक्रवार को अदालत को लालू परिवार पर आरोप तय करने के संबंध में फैसला देना था। हालांकि, इसे 14 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। इससे पहले, 16 जून को अदालत ने मामले में 31 जुलाई तक के लिए आरोप तय करने पर टाल दिया था।इस मामले में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव सहित कई अन्य लोग आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, 2004 से 2009 के बीच जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे, तब आईआरसीटीसी के होटलों के संचालन के लिए दिए गए ठेकों में अनियमितताएं की गईं।

 

अन्य ख़बरें

राष्ट्र सेवा को प्राथमिकता देकर प्रधानमंत्री ने नागरिकों का जीवन बेहतर बनाया : राकेश सिंह

Newsdesk

कलेक्टर ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण

Newsdesk

धान की मिलिंग में देरी से किसानों, मिलर्स और सरकार को नुकसान: दिग्विजय सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading