30.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्लीमनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार


एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में मिली सफलता
कटनी सी टाइम्स। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश समन एवं उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 20 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस की सतर्कता और प्रभावी रणनीति के चलते आरोपी को मादक पदार्थ सहित दबोच लिया गया। बरामद गांजे को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाए जाने को लेकर बवाल; पत्थरबाजी के बीच छोड़े गए आंसू गैस के गोले

Newsdesk

जमशेदपुर के मॉल में फायरिंग के चार आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, टोल प्लाजा पर पकड़े गए

Newsdesk

सड़क बनी, नल टूटा और बहता रहा पानी: चौथपुल-भैंसासुर रोड पर निर्माण की गुणवत्ता सवालों में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading