26.4 C
Jabalpur
August 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर का कायाकल्प, मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित होगा संस्कारधानी



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी 435 करोड़ रुपये की सौगात
मदन महल के पास प्रदेश का सबसे बड़ा जू-पार्क बनाया जायेगा, जबलपुर में फर्नीचर क्लस्टर बनाने के साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में संदीपनी विद्यालय खोले जायेगें
नगर निगम के विकास कार्यो के संकलन काॅफी टेबिल बुक का किया गया विमोचन
जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कारधानी जबलपुर के विकास को एक नई गति देते हुए इसे मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। शहर के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जबलपुर के नागरिकों को 435 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी।
मुख्यमंत्री के इस दौरे से जबलपुर के औद्योगिक, पर्यटन, शैक्षणिक और सामाजिक परिदृश्य में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है, जबलपुर के मदन महल क्षेत्र के पास राज्य का सबसे बड़ा एवं अत्याधुनिक जू-पार्क बनाया जाएगा, जिससे शहर में पर्यटन और इको-टूरिज्म को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय व्यापार, विनिर्माण और रोजगार को मजबूती देने के लिए जबलपुर में एक समर्पित फर्नीचर क्लस्टर स्थापित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए जबलपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संदीपनी विद्यालय खोले जाएंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचेगी, इस बात की घोषणा आज मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी ने नगर निगम द्वारा आयोजित विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह के मंच पर की।

शहर के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। अमृत 1.0 सीवरेज परियोजना – आधुनिक सीवरेज सिस्टम का लोकार्पण किया गया, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में भारी सुधार होगा। रजक समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक लांड्री क्षेत्र का लोकार्पण किया गया। स्थानीय मछुआरों और व्यापारियों की सुविधा के लिए गुरंदी क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित व अत्याधुनिक मत्स्य विक्रय केंद्र की शुरुआत की गई।

पर्यावरण को सहेजने और जबलपुर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री जी द्वारा कैच द रैन अभियान की शुरुआत की इसके साथ ही, मियावाकी पद्धति के माध्यम से शहर भर में 11 लाख पौधे लगाने के वृहद अभियान का डुमना नेचर पार्क में पौधारोपण कर शुभारंभ किया गया, जो जबलपुर के पर्यावरण को शुद्ध और मनोरम बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी के द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कर पी.एम. स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड का वितरित किया गया। इसके पश्चात नगर निगम के विकास कार्यो को एक साथ संकलित करने के माध्यम काॅफी टेबिल बुक का विमोचन भी किया गया और नगर निगम के कार्यो की सराहना की गयी।
कार्यक्रम का प्रारंभ डुमना नेचर पार्क में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर हुआ। इसके पश्चात घंटाघर स्थित नगर निगम के गीता भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए जबलपुर को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए धन्यवाद दिया और जबलपुर को मेट्रो पाॅलीटिन सिटी बनाने, जू-पार्क का निर्माण कराने के अलावा अनेक सौगातें देने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में पद्धारने और शहर के देवतुल्य नागरिकों को 435 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव जी के नेतृत्व में देश प्रदेश में विकास की अविरल धारा बह रही है और सभी क्षेत्रों में अद्योसंराचना एवं विकास कार्यो की सौगातें दी जा रही हैं। महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना का निरंतर संचालन – योजना को जारी रखते हुए पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना – दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने के लिए सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रोत्साहन राशि देने की पहल की गई। युवा शक्ति मिशन – युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने  पर विशेष ध्यान दिया गया।, नारी शक्ति मिशन – महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण स्वरोजगार और सरकारी सेवाओं में अवसर बढ़ाने पर बल दिया गया। किसान कल्याण पहल – सिंचाई परियोजनाओं, फसल सहायता, कृषि निवेश तथा किसानांे की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को गति दी गई। औद्योगिक निवेश एवं रोजगार – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, नई औद्योगिक नीतियों और निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाए गए, जिससे रोजगार सृजन पर जोर दिया गया। एक्सप्रेस-वे एवं सड़क अवसंरचना – प्रदेश में कई नए एक्सप्रेस-वे, सड़क और शहरी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई। सुशासन एवं डिजिटल सेवाए नागरिक सेवाओं को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल गवर्नेंस एवं प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा दिया गया। महापौर ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जन विश्वास अभियान, आपकी सरकार अपके द्वार होगी अभियान को जनहितकारी बताते हुए प्रशंसा की और इसके लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
महापौर श्री अन्नू ने केन्द्र सरकार एवं राज्यशासन के सहयोग से नगर निगम द्वारा शहर में कराये गए कार्यो का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए स्वागत भाषण के दौरान बताया कि 4 वर्षो में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया, 2200 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए, वायु गुणवत्ता में देश में द्वितीय स्थान, पी.एम. स्वनिधि योजना में तीसरे स्थान का सम्मान, स्वच्छता रैंकिंग में देश में पाॅंचवां स्थान, जबलपुर को 7 स्टार रेटिंग प्राप्त, प्रतिदिन लगभग 800 टन कचरे से 50 करोड़ प्रति वर्ष बिजली उत्पादन की दिशा मे ंकार्य, 50 करोड़ रूपये की लागत से पाइप लाइन विस्तार, 5000 सफाई मित्रों का सम्मान एवं नियमित प्रशिक्षण, 345 बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन, खेलों को बढ़ावा देने के लिए 16 महापौर कप प्रतियोगिताएॅं, कबाड़ से कमान जैसी परियोजनाओं से आकर्षक सार्वजनिक स्थल विकसित, शहर में 650 करोड़ की लागत से गुणवत्तापूर्ण सुविधाजनक सड़क, पुलिया एवं नालियों का निर्माण, 100 करोड़ से 150 उद्यानों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार, 312 करोड़ रूपये की लागत से हर घर नर्मदा जल पहुॅंचाने हेतु अमृत योजना 2.0 का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण, 4 वर्षो में 41 करोड़ से दुधिया रोशनी से प्रकाशित हुआ शहर, नगर निगम में दिव्यांग कर्मचारियों के 126 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति तथा 218 अधिकारियों कर्मचारियों को पदोन्नति, 500 संविदा कर्मचारियों का वेतन 9000 से बढ़ाकर 21000 किया गया, नगर निगम के 5 स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग तथा अनेक मेधावी विद्यार्थियों को हवाई यात्रा कराई गई, एवं सिविक सेन्टर में भव्य दिव्य भारत माता मंदिर का लोकार्पण शीघ्र किया जायेगा।
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव के द्वारा जनहितैषी योजनाए संचालित करने और जबलपुर को हमेशा स्नेह देकर अनेकों विकास कार्यो की सौगात देने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅं. अभिलाष पाण्डेय ने भी मुख्यमंत्री डाॅं. मोहन यादव को माढ़ोताल तालाब के उन्नयन के लिए राशि देने, संदीपनी विद्यालय की सौगात देने, लंबी और चैड़ी सड़क निर्माण कार्य के लिए राशि प्रदान करने और अनेकों उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के लिए सौगातें देने के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में स्वागत कर अभिभूत हुए। 
कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग, मध्यप्रदेश शासन मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, सांसद राज्यसभा श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद आशीष दुबे, पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई, केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी (इन्दु), उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅं. अभिलाष पाण्डेय, बरगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज सिंह, सिहोरा विधानसभा क्षेत्र विधायक संतोष वरकड़े, जिला पंचायत जबलपुर अध्यक्ष श्रीमती आशा गांेटिया, नगर निगम जबलपुर अध्यक्ष रिकुंज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटैल, विनोद गोटिया, राममूर्ति मिश्रा, अखिलेश जैन, संदीप रजक के साथ सभी एम.आई.सी. सदस्य डाॅं सुभाष तिवारी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, दामोदर सोनी, समस्त पार्षदगणों के अलावा, कलेक्टर राघवेद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एम.आई.सी. सदस्यों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत और पार्षद दल के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री ने फोटो खिचाई और उन्हें शुभकामनाएॅं दी। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज ने किया।

अन्य ख़बरें

*ब्रिटिश कालीन पुल मार्ग हुआ जर्जर, आवागमन में हो रही भारी परेशानी

Newsdesk

*नदी-नालों के बीच लगे 33 केवी लाइन के पोल पर उठे सवाल

Newsdesk

जनपद पंचायत बैहर के सभागार में आयोजित हुआ “प्रस्फुटन शक्ति संचय” विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading