September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) तीर्थ दर्शन के लिए किया गया रवाना


सीईओ जिला पंचायत ने रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत एवं हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
शहडोल 1 अगस्त 2026- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम-2012 के अन्तर्गत शहडोल जिले के तीर्थ यात्रियों को अयोध्या-वाराणसी (काशी) जाने हेतु 262 तीर्थ यात्रियों का चयन तीर्थ यात्रा हेतु रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तीर्थ यात्रियों का फूल माला से स्वागत किया गया तथा तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों के परिजन रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने आए हुए थे। रेलवे स्टेशन में महिलाओं ने तीर्थ यात्रा गीत गाकर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading