August 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

लापरवाही  जैतहरी महाविद्यालय परीक्षा कराना ही भूल गया, बिना परीक्षा दिए लौटे बीएससी 4th ईयर के विद्यार्थी

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल, प्रथम पाली में आयोजित होने वाली मेजर परीक्षा नहीं हो सकी, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर प्रश्न
अनूपपुर। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा 31 जुलाई से शुरू हुई स्नातक चतुर्थ वर्ष की परीक्षाओं के पहले ही दिन शासकीय महाविद्यालय जैतहरी में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। बीएससी चतुर्थ वर्ष के नियमित विद्यार्थियों की मेजर विषय की परीक्षा शुक्रवार सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रथम पाली में आयोजित होनी थी, लेकिन आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन परीक्षा आयोजित करना ही भूल गया।

जानकारी के अनुसार, निर्धारित समय पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे, लेकिन परीक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी। छात्र लंबे समय तक इंतजार करते रहे, परंतु जब परीक्षा शुरू नहीं हुई तो उन्हें बिना परीक्षा दिए ही केंद्र से वापस लौटना पड़ा। इस घटना से विद्यार्थियों में भारी नाराजगी और असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।
छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरे वर्ष की पढ़ाई कर परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन महाविद्यालय की लापरवाही के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित छात्रों की परीक्षा शीघ्र दोबारा आयोजित की जाए ताकि उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो।
विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
परीक्षा जैसे संवेदनशील विषय में हुई इस चूक ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो विद्यार्थियों को मानसिक, शैक्षणिक और भविष्य संबंधी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

*जांच और कार्रवाई की मांग*
घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और छात्रों की छूटी हुई परीक्षा जल्द आयोजित की जाए।


इनका कहना है

हमने समय पर महाविद्यालय को प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया था अगर वहां परीक्षा नहीं हुई तो यह महाविद्यालय प्राचार्य की लापरवाही है, शिकायत पर कार्यवाही की जाएगी

                   बाबूलाल साकेत
                सहायक कुल सचिव
                      परीक्षा
          अवधेश प्रताप सिंह     विश्वविद्यालय रीवा

इनका कहना है

अगर समय पर प्रश्न पत्र मिल गया है तो परीक्षा करानी चाहिए  परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मैं जानकारी लेकर बताता हूं

      *डॉ महेंद्र मणि दुबेदी*
   अतिरिक्त संचालक उच्च  शिक्षा           क्षेत्रीय कार्यालय रीवा

अन्य ख़बरें

कांग्रेस सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव आज अनूपपुर व अमरकंटक में विभिन्न कार्य.में करेंगे शिरकत

Newsdesk

रेलवे मजदूर कांग्रेस ने अनूपपुर में आयोजित किया कार्यकर्ता संकल्प एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Newsdesk

न्यू स्टेला हायर सेकेंडरी स्कूल जैतहरी में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, 609 लोगों ने लिया संकल्प

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading