जबलपुर। आगामी कांवड़ यात्रा एवं संस्कार कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने जल शोधन संयंत्र, रांझी से गोकुलपुर सतपुला तक के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग को शीघ्र सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि कांवड़िया श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान विधायक रोहाणी ने अधिकारियों से कहा कि मार्ग पर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित होना चाहिए, जिससे कांवड़िया निर्बाध रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य एवं पार्षद दामोदर सोनी, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद अनुराग दहिया, पार्षद निशांत झरिया, हेमराज सराठे, सुधीर बेन (बंटी रजक) सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


