27.1 C
Jabalpur
August 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्रिमूर्ति नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान यशवंत ठाकुर के रूप में हुई है, जो विजयनगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो से तीन बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस का अनुमान है कि युवक का आरोपी बदमाशो से पुरानी रंजिश थी और इसी के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

अन्य ख़बरें

विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्ति‍भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा

Newsdesk

राग, भय और क्रोध ये मनुष्य पतन के तीन मुख्य द्वार हैं: गिरीशानंद जी

Newsdesk

कांवड़ यात्रा को लेकर कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने किया मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading