29.5 C
Jabalpur
September 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ठेकेदार ने ग्राम बिटोडी और डोके के मध्य बनने वाले पुलिया का निर्माण कार्य किया अधूरा


*विधायक विवेक पटेल ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण* वारासिवनी*-विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिटोडी और डोके के मध्य लगभग 30 लाख रुपयों की लागत से नवीन पुलिया का निर्माण किया गया है।मगर पुलिया का निर्माण करने के बाद ठेकेदार पुलिया के दोनों और एप्रोज सड़क बनाना भूल गया।जिससे बारिश के समय स्कूल के छात्र-छात्राएं और ग्रामीणजन हादसे का शिकार हो रहे है।जिससे ग्रामीणजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ठेकेदार को ग्रामीणों द्वारा एप्रोज सड़क बनवाने के लिए बार-बार निर्देशित किया गया।मगर ठेकेदार इसे अनदेखी ही करता रहा।जिसके बाद विधायक विवेक विक्की पटेल ने ग्रामीणोंजनों,ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाते हुए जल्द दोनों ओर एप्रोज सड़क बनवाने के निर्देश दिए।इस दौरान सब इंजीनियर किरण गजभिए,सरपंच खुमेंद्र मड़ावी,खुपचंद बिसेन,यादौराव बिसेन,राजेश पटले,दुलीचंद पटले, उमेश पटेल,तिशांक पटले,शत्रुघ्न पटले,राजकुमार चौधरी,संदेश बिसेन सहित ग्रामीणोंजन मौजूद रहे।

*15 दिनों के भीतर कार्य नहीं हुआ पूर्ण तो होगा आंदोलन-तेजराम नगपुरे*
       ग्राम बिटोडी निवासी पूर्व सरपंच तेजराम नगपुरे ने कहा कि ठेकेदार ने जब से पुलिया का कार्य प्रारंभ किया गया था।तभी से उसका काम ना ही समय सीमा के पूर्ण किया गया।बारिश के पूर्व उसे कई बार पुलिया के दोनों ओर एप्रोज सड़क बनवाने बोला गया। मगर उसने किसी भी ग्रामीणजन की बातों को नहीं सुना।अभी बारिश का समय है।यहां से स्कूलो के बच्चों के साथ ही वाहन का आवागमन होता है।और रोज कीचड़ में वाहन फंस रहे है।हमने विधायक और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर चेतावनी दी है।अगर 15 दिनों के भीतर एप्रोज सड़क नहीं बनवाई जाती तो ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

*घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार को शासन प्रशासन की ब्लैक लिस्ट-विवेक पटेल*
             विवेक पटेल ने कहा कि विधायक बनने के बाद हमारे द्वारा लगातार संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर ग्राम पंचायत बिटोडी से डोके के मध्य नवीन पुलिया स्वीकृत हुआ था।जिसका निर्माण कुछ माह पूर्व पूर्ण हुआ।मगर ठेकेदार ने पुलिया के दोनों ओर एप्रोज सड़क बनवाना भूल गया।जिससे बारिश के समय हादसे हो रहे है।मैने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलवाकर जल्द अधूरा निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए है।हमें अधिकारियों ने आश्वस्त किया है ठेकेदार अधूरा निर्माण कार्य को जल्द पूरा करेंगे।अन्यथा ग्रामीणों के साथ मै भी आंदोलन में शामिल रहूंगा।जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।

अन्य ख़बरें

संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद और भड़काऊ बयानबाजी मामले में पुलिस ने भेजा नोटिस

Newsdesk

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

Newsdesk

भागीरथी परिवार का 55वां उत्सव आयोजन सानंद संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading