22.8 C
Jabalpur
September 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जेपीएससी विवाद पर एनडीए नेताओं ने पूछा, ‘कहां है राहुल की नैतिकता, क्यों नहीं मांगा झारखंड सीएम का इस्तीफा’

पटना, बिहार एनडीए के नेताओं ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षा में कथित तौर पर धांधली को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस से सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को एक नजरिया रखना चाहिए और झारखंड के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगना चाहिए। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एक स्वतंत्र संस्था है। झारखंड में पेपर लीक होने के कथित मामले भी सामने आए हैं, जिसके कारण वहां के छात्र आंदोलन कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और उचित कार्रवाई करनी चाहिए। छात्रों को भी आश्वासन मिलना चाहिए।”रामकृपाल यादव ने पूछा, “राहुल गांधी की नैतिकता कहां चल गई हैं? वे झारखंड में क्यों एक्शन नहीं ले रहे हैं? क्यों राहुल गांधी मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं? क्यों राज्य सरकार से अपना समर्थन वापस नहीं ले रहे हैं?”उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को दो नजरिए नहीं रखने चाहिए। आप नेता प्रतिपक्ष हैं, इस हैसियत से आपको एक नजरिया रखना पड़ेगा। झारखंड की परीक्षा में धांधली हुई है तो मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।

 

अन्य ख़बरें

उद्योगों की बिजली समस्याओं पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी का सीधा संवाद

Newsdesk

जिले के नागरिकों को मिलेगा सस्ती और किफायती  परिवहन सेवा का तोहफा

Newsdesk

सिवनी टोला टोल नाके को लेकर कांग्रेस और व्यापारियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading