29.5 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

 कैनेडियन ओपन: टैलोन ग्रीक्सपोर ने किया बड़ा उलटफेर, अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया

मॉन्ट्रियल, नीदरलैंड्स के टेनिस खिलाड़ी टैलोन ग्रीक्सपोर ने कैनेडियन ओपन में बड़ा उलटफेर करते हुए शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-7(3), 6-2, 6-4 से हराया। इस जीत को उनके करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक माना जा रहा है।

टैलोन ग्रीक्सपोर ने पिछले आठ टूर लेवल मैचों में से सिर्फ एक जीत हासिल की थी। ग्रीक्सपोर 2022 में निक किर्गियोस द्वारा डेनियल मेदवेदेव को हराने के बाद कैनेडियन ओपन में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। जेवरेव के खिलाफ 2-9 के रिकॉर्ड के बावजूद, ग्रीक्सपोर ने हाल के वर्षों में उन्हें कड़ी टक्कर दी है।

2025 में दोनों के बीच हुए मैराथन मैच बराबरी के रहे थे। वहीं, 2024 के फ्रेंच ओपन में पांचवें सेट में ग्रीक्सपूर के पास 2 ब्रेक की बढ़त थी, लेकिन वो उसे बरकरार रखने में सफल नहीं रह सके थे और मैच हार गए थे। ग्रीक्सपूर की सर्व उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है और उसे ब्रेक करना काफी मुश्किल रहता है। जेवरेव के खिलाफ हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

ग्रीक्सपूर ने शानदार खेल जारी रखा। तीसरे सेट में एक लंबी रैली के बाद उन्होंने इनसाइड-आउट फोरहैंड लगाकर 3-2 से सर्विस ब्रेक की। ज्वेरेव 2-4 और 0-30 से पीछे चल रहे थे, लेकिन वह अहम मौकों का फायदा उठाने के साथ खुद को मैच में बनाए रखने में सफल रहे। अगले गेम में ग्रीक्सपूर को पहला ब्रेक प्वाइंट मिला। जब ज्वेरेव ने लाइन के किनारे बैकहैंड मारा, जो बाहर चला गया और ग्रीक्सपूर उनकी सर्विस तोड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद ग्रीक्सपूर ने एक फोरहैंड शॉट खेलते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।

अन्य ख़बरें

‘हमें हर सवाल और हर जवाब के लिए पूरी तरह तैयार रहना है’, कोच गंभीर ने दी टीम इंडिया को नसीहत

Newsdesk

जोस बटलर ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बने बल्लेबाज

Newsdesk

बोर्नमाउथ ट्रांसफर पर सांचेज का बयान, बोले- यह सभी के लिए फायदे का सौदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading