26.7 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गेहूं की बोरियों के बीच छिपाकर रखा था अवैध शराब का जखीरा


पुलिस ने मारा छापा; नाबालिग समेत एक गिरफ्तार
जबलपुर। गौरीघाट के पवित्र क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोरखपुर सीएसपी टीम ने बुधवार देर रात एक मकान पर छापा मारकर गेहूं की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग को मौके से पकड़ा गया, जबकि मामले में पुलिस ने सिब्बू गोस्वामी नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि गौरीघाट क्षेत्र के एक मकान से चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद गोरखपुर सीएसपी एम.डी. नागोतिया के निर्देशन में पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में रखी गेहूं की बोरियों के बीच दो बड़ी बोरियों में छिपाकर रखी गई देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से करीब 300 पाव देशी शराब जब्त की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवैध शराब की बिक्री में एक नाबालिग का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं सिब्बू गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
सीएसपी एम.डी. नागोतिया ने बताया कि पुलिस अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी किसी संगठित अवैध शराब तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है तथा इस नेटवर्क की सप्लाई चेन किन क्षेत्रों तक फैली हुई है।
पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरीघाट जैसे धार्मिक क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है और संदिग्ध स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

24 घंटे ग्रीन एनर्जी देने को प्रतिबद्ध है मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Newsdesk

झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत

Newsdesk

नीति आयोग की रिपोर्ट ने युवा विरोध प्रदर्शनों के बीच शिक्षा व्यवस्था की हकीकतों को उजागर किया: शिवसेना (यूबीटी)

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading