26.7 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुरानी रंजिश में तीन युवकों का अपहरण, बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा

गढ़ा पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़ाया; 5 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों के अपहरण और उनके साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 3 अगस्त की रात की बताई जा रही है, जब करीब 15 से 16 युवकों ने तीनों को जबरन दो कारों में बैठाकर बंधक बना लिया और शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर बेल्ट, डंडों, लात-घूंसों और मुक्कों से मारपीट की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीएसपी के नेतृत्व में गढ़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा और सब इंस्पेक्टर संजय गुर्जर की टीम ने घेराबंदी कर तीनों युवकों को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित मुक्त कराया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यश साहू, अभिषेक बर्मन, राज टेकाम, हर्ष तिवारी और एक नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों कारों को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में रवि साहू, राज रजक, विशाल, जिशान सहित अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर अपहरण और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

अवैध गिट्टी और एम-सैंड परिवहन करते तीन डंपर जब्त

Newsdesk

खितौला में नकबजनी के 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.65 लाख के जेवर व दो कारें जब्त

Newsdesk

ऋण वितरण के साथ वसूली में भी लाएं तेजी – कलेक्टर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading