26.7 C
Jabalpur
August 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

चेरीताल में मीटर लगाने गए MPEB कर्मचारी और मकान मालिक की पिटाई



जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र की पंजाब बैंक कॉलोनी में बिजली मीटर लगाने के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कुछ लोगों ने मध्यप्रदेश विद्युत मंडल (एमपीईबी) के कर्मचारी और मकान मालिक के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एमपीईबी कर्मचारी कमलेश अपनी टीम के साथ बिजली मीटर लगाने के लिए पंजाब बैंक कॉलोनी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने कर्मचारी और मकान मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना में दोनों को चोटें आईं। इसके बाद घायल कर्मचारी और मकान मालिक कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में तीन युवकों का अपहरण, बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा

Newsdesk

अवैध गिट्टी और एम-सैंड परिवहन करते तीन डंपर जब्त

Newsdesk

खितौला में नकबजनी के 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.65 लाख के जेवर व दो कारें जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading