नर्मदा उद्गम सहित दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान सदस्यों ने अमरकंटक स्थित भव्य जैन मंदिर में भगवान श्री 1008 आदिनाथ के समक्ष अभिषेक, शांतिधारा एवं भक्तामर विधान कर धर्मलाभ अर्जित किया। साथ ही नर्मदा उद्गम, दूध धारा, कपिल धारा और सहस्त्र धारा सहित प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा प्रमोद जैन ने सामूहिक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। शांतिधारा का सौभाग्य प्रदीप लक्ष्मी, राजेंद्र जैन, यतीन्द्र सिंघई, मुकेश कौशल, प्रदीप चौधरी एवं शांत पिंडरई को प्राप्त हुआ। इसके बाद राजेश-शीतल जैन के पुण्यार्जकत्व में भक्तामर विधान का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने सहभागिता कर पुण्य अर्जित किया।
फेडरेशन के 33वें स्थापना दिवस पर स्वर्गीय प्रदीप सिंह कासलीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन चित्रा घीया ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमित पारस, श्रेयांश जैन, राजेंद्र जैन, सुनील घीया, चित्रा घीया तथा राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव रश्मि अमित पारस का माला, दुपट्टा एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
मंगला चरण रश्मि पारस, करुणा जैन, शीतल जैन एवं मनीषा जैन ने प्रस्तुत किया। अध्यक्ष प्रदीप लक्ष्मी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अमित पारस, राजेंद्र जैन, सुनील घीया, श्रेयांश जैन एवं रश्मि पारस ने स्थापना दिवस पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिए। विमल जैन, निशा चौधरी, राजेश, राजीव बड़कुर एवं शांत पिंडरई ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
द्वितीय चरण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजय लक्ष्मी, अंजु बड़कुर एवं प्रीति सिंघई ने मनोरंजक खेल एवं प्रश्नोत्तरी का संचालन किया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सुनीता एम्ब्रायडरी ने आभार व्यक्त किया।
यात्रा संयोजक श्रेयांश मीना जैन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सभी सदस्यों ने सराहना की। यात्रा के सफल आयोजन में सुनील घीया, राजेश सिंघई, अनिल, मुकेश, यतीन्द्र, अनुपम, मनीषा, जया, राजेंद्र, सुनीता एवं संगीता सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


