*मुख्यमंत्री से मिलकर इस कच्ची सड़क का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू-विवेक पटेल वारासिवनी*-मध्यप्रदेश में सड़कों का हाल कितना बेहाल है।इसका अंदाजा वारासिवनी-खैरलांजी क्षेत्र में देखा जा सकता है।जर्जर सड़क कीचड़,गड्ढों के बीच छात्र-छात्राएं स्कूल जा रहे है।आजादी के बाद से आज तक इस सड़क का मरम्मत कार्य किसी भी जनप्रतिनिधियों द्वारा नहीं किया गया।जितने भी छोटे से बड़े जनप्रनिधि गाँव पहुंचे।सिर्फ ग्रामीणों को आश्वासन ही देते रहे।यह आपबीती ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने खैरलांजी के ग्राम कन्हड़गांव पहुंचे विधायक विवेक विक्की पटेल को बताई।ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने ग्राम कन्नड़गांव से कटंगी-मोहाड़ी मार्ग का जल्द निर्माण कार्य करवाने की मांग की।विधायक विवेक पटेल भी सब काम छोड़कर ग्रामीणों के साथ जर्जर कच्ची सड़क का निरीक्षण करने पहुंच गए।और ग्रामीणों को आश्वस्त किया।कि अगली बार विधानसभा सत्र के दौरान सबसे पहले मेरे द्वारा यही सड़क की मांग की जाएगी।फिर भी अगर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं की मांग को पूरा नहीं किया।तो किसी भी मद या विधायक निधि की राशि से यह जर्जर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।इस दौरान सचिव संतोष लिल्हारे,रोजगार सहायक रमेश पटेल, राजकुमार चौधरी,सुरेश बावने,सोहन कटरे,अजय टेंभरे,बृजलाल गौतम,भुवन टेंभरे,राजू राउत,आशीष वैध मौजूद रहे।
*खराब सड़को के कारण भाजपा सरकार में कई विद्यार्थी शिक्षा से हो जाते वंचित-विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राएं कई वर्षों से कीचड़ और गड्ढों से भरी कच्ची जर्जर सड़क बनवाने की मांग करते आ रहे है।मेरे विधायक बनने के बाद पहली बार कन्नड़गांव के ग्रामीणों ने मुझसे यह कच्ची जर्जर सड़क बनवाने की मांग की है।मैने खुद गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचा तो छात्र-छात्राओं ने मुझसे यही बात कही किसी भी जनप्रतिनिधियों ने आजादी के बाद से यह सड़क नहीं बनवाई।वहीं उन्होंने बताया कि कीचड़ के कारण हम स्कूल भी नहीं आ पाते। अगर आ भी गए तो स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है।अगले विधानसभा सत्र में मेरे द्वारा यह जर्जर सड़क बनवाने की मांग की जायेगी।प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ घोषणावीर सरकार है।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा था कि अमेरिका से अच्छी मध्यप्रदेश की सड़क है।क्षेत्र की सड़को का क्या हाल है।ये सभी को दिखाई दे रहा है।प्रदेश में खराब सड़को की वजह से कई ग्रामों के विद्यार्थी बारिश के समय खराब सड़को की वजह से शिक्षा से वंचित रह जाते है।


