25.6 C
Jabalpur
August 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्‍टर श्री सिंह ने की निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में हाउसिंग बोर्ड एवं बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा जिले में किये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय भवनों एवं अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में महाधिवक्ता कार्यालय, कमिश्‍नर कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय के रेनोवेशन, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय स्थित फार्मेसी भवन, शासकीय महाविद्यालय चरगवां, होम साइंस कॉलेज राइट टाउन, महाकौशल महाविद्यालय सिविल लाइंस, सांदीपनि विद्यालय करोंदी, रानीताल हॉकी टर्फ, आधारताल स्थित छात्रावास तथा प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि महाधिवक्ता कार्यालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है तथा वर्तमान में फर्नीचर का कार्य किया जा रहा है। कमिश्‍नर कार्यालय के एलिवेशन, बैठक कक्ष एवं आम मार्ग से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय स्थित फार्मेसी भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा इसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शासकीय महाविद्यालय चरगवां के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का आपसी समन्वय से शीघ्र निराकरण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने होम साइंस कॉलेज राइट टाउन के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में एलगिन एवं विक्टोरिया अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। साथ ही ब्‍योहारबाग गर्ल्स स्कूल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर भवन संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि कुछ कार्यों की निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है तथा कुछ कार्यों के टेंडर खोले जा चुके हैं। कलेक्टर ने सभी निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

पैसों के हिसाब को लेकर भिड़े युवक, सड़क पर चले लात-घूंसे

Newsdesk

सरकार के आश्वासन के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित

Newsdesk

छात्राओं का पीछा करने वाले मनचलों पर पुलिस की कार्रवाई, स्कूलों के बाहर सघन चेकिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading