80 लाख रूपये की लागत से बनेगी सी.सी. सड़कें, शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में महापौर एवं केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य कराया प्रारंभ*
जबलपुर। कैंट विधानसभा अंतर्गत शहीद चंद्रशेखर आजाद वार्ड में लगभग 80 लाख रुपये की लागत से विभिन्न सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, निगमाध्यक्ष रिंकू बिज, तथा एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी एवं पार्षद आदि उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के अंतर्गत गोल्डी माठ के निवास के सामने वाली सड़क, डोंगरे अंकल के सामने वाली सड़क, अंबुज स्वामी के निवास के सामने वाली सड़क, पवार चक्की के सामने वाली सड़क, आकांक्षा रेसिडेंस के सामने वाली सड़क, सुरेश थरेजा के निवास के सामने वाली सड़क सहित वार्ड की विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह एवं विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि सुनियोजित विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है और क्षेत्र के विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
*विकास और सेवा की निरंतरता रहेगी जारी – महापौर*
भूमिपूजन के अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और गुणवत्तापूर्ण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ये सड़कें चंद्रशेखर वार्ड के नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाएंगी। जबलपुर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने का हमारा अभियान और सेवा की यह निरंतरता बिना रुके जारी रहेगी।
विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भी क्षेत्र के नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि कैंट विधानसभा के हर कोने तक बुनियादी ढांचा मजबूत करना उनकी प्रतिबद्धता है। निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से पूरे किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पुष्पराज सिंह सेंगर, पार्षद अनुराग दहिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, हेमराज सराठे, सुधीर बेन, हैप्पी सिंह, घनश्याम बोहित, विद्यासागर, गुलाब चैधरी, विनय राजपूत, श्रीमती अर्चना चैधरी, श्रीमती लक्ष्मी चैधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


