August 8, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

स्पेन से आने वालों पर इटली की अस्थायी रोक, 15 अगस्त तक नहीं बदलेगा फैसला

रोम, इटली सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बॉर्डर कंट्रोल से जुड़ी चिंताओं के कारण, वह स्पेन से आने वाले तीसरे देशों के नागरिकों के लिए शेंगेन समझौते को अस्थायी रूप से रोकने के अपने फैसले को कम से कम 15 अगस्त तक नहीं बदलेगी।सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे मामलों में इटली ‘किसी तरह का अल्टीमेटम या बाहरी दबाव स्वीकार नहीं करता।’सरकार के अनुसार, यह अस्थायी कदम तब तक जारी रहेगा जब तक अधिकारियों को यह भरोसा नहीं हो जाता कि इटली के लिए कोई सुरक्षा या आतंकवाद संबंधी खतरा नहीं है, यूरोप की ओर बड़े पैमाने पर प्रवासियों की कोई नई लहर नहीं आ रही है, और स्पेन के रास्ते कोई अनियमित प्रवासी इटली की ओर नहीं बढ़ रहे हैं।

इटली के अधिकारियों ने बताया कि स्पेन के अधिकारियों ने 15 अगस्त के आसपास स्पेन के स्‍यूटा क्षेत्र में प्रवासियों की एक नई लहर आने की संभावना को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति की दोबारा समीक्षा तभी की जाएगी जब इससे जुड़े सुरक्षा जोखिम पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।सरकार ने कहा कि यह कदम स्पेन के खिलाफ नहीं है और उसे ‘एक मित्र देश’ बताया। सरकार ने कहा कि इटली पहले भी स्लोवेनिया जैसे देशों के साथ इसी तरह के अस्थायी सीमा नियंत्रण लागू कर चुका है। साथ ही, यूरोप के अन्य देशों ने भी पहले इटली और स्पेन के लिए ऐसे कदम उठाए हैं।इटली ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा चिंताएं कम होने के बाद वह स्पेन सरकार के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

लगातार सही जगह पर गेंदबाजी करने का प्रयास किया’, आयरलैंड के खिलाफ 6 विकेट लेने पर बोले राशिद खान

Newsdesk

अमेरिका के यूटा में जंगल की आग बुझाते समय हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दो लोग लापता

Newsdesk

चंडीगढ़ में सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार पर हाई-लेवल मीटिंग हुई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading