August 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को बिना किसी शर्त के लागू करें’, राहुल गांधी का रिजिजू को जवाब

नई दिल्ली, महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच ‘एक्स’ पर बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग की।यह विवाद राहुल गांधी के महिलाओं पर दिए बयान के बाद शुरू हुआ। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद शनिवार को किरेन रिजिजू ने उनके वीडियो को रिपोस्ट करते हुए कहा कि यह कांग्रेस के नजरिए में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। यह कांग्रेस पार्टी का सकारात्मक संदेश लगता है। राहुल गांधी के दिल में महिलाओं को लेकर बदलाव दिख रहा है। अब मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक का बिना शर्त समर्थन करेगी। रिजिजू के पोस्ट पर राहुल गांधी ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट कर लिखा, ” किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते आपसे बेहतर यह कौन जानता होगा। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका है, कांग्रेस के पूर्ण समर्थन के साथ।”

अन्य ख़बरें

चमोली की वादियो में बसा ऐसा मंदिर, जहां भोलेनाथ ने धारण किया था गोपी का रूप

Newsdesk

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल गणेश की मौत

Newsdesk

अभिनेता प्रदीप रावत की शांति सभा में पहुंचे कई सितारे, बेटे विक्रमादित्य हुए भावुक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading