सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 2 लोगों की मौत



शक्ति ढाबा के पास हुआ हादसा, छह वर्षीय बच्चे का उपचार जारी जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 8 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे शक्ति ढाबा के पास हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर तिलवारा निवासी सानू जायसवाल ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके मामा ससुर ओमकार यादव, मधु उर्फ पार्वती बाई गोंड ठाकुर और छह वर्षीय विराट गोंड ठाकुर स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेडजेड 4135 से बिलहरी की ओर जा रहे थे।
शक्ति ढाबा के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने ओमकार यादव (40), निवासी घंसौर, जिला सिवनी और मधु उर्फ पार्वती बाई गोंड ठाकुर (35), निवासी सगड़ा तिलवारा को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल छह वर्षीय विराट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

गंजीपुरा सुलभ शौचालय की सीलिंग का हिस्सा गिरा

Newsdesk

गौरीघाट से शहर तक निगमायुक्त ने परखी सफाई व्यवस्था

Newsdesk

भारत माता के जयघोष से गूंजी संस्कारधानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading