सी टाइम्स
प्रादेशिक

सेल्फी लेते समय फिसला पैर, जोगन कुंड धाम के नजारा पॉइंट से पत्थरों पर गिरा युवक



जबलपुर। कटंगी से सिंग्रामपुर के बीच स्थित जोगन कुंड धाम के नजारा पॉइंट पर रविवार सुबह करीब 10 बजे सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। गुबरा कटंगी निवासी 30 वर्षीय विजय सुभाष राय मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे पत्थरों के बीच जा गिरा। युवक के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल तक रास्ता बेहद दुर्गम और पथरीला होने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं जा सकी। इसके बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पैदल घटनास्थल तक पहुंचकर घायल युवक को पत्थरों के बीच से बाहर निकाला। शरीर को सुरक्षित रखते हुए उसे स्पाइन बोर्ड की मदद से मुख्य मार्ग तक लाया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
छुट्टी के दिन उमड़ी थी पर्यटकों की भीड़
जोगन कुंड धाम का नजारा पॉइंट प्राकृतिक सौंदर्य के कारण छुट्टी के दिनों में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। बारिश के मौसम में यहां पहुंचने वाले रास्ते और भी कठिन हो जाते हैं। संकरी, कीचड़युक्त और फिसलन भरी पगडंडियों के कारण वाहनों का पहुंचना मुश्किल है।
बताया गया कि विजय भी अन्य पर्यटकों के साथ नजारा पॉइंट पर पहुंचा था और मोबाइल से तस्वीरें व सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना ने एक बार फिर ऐसे दुर्गम पर्यटन स्थलों पर सेल्फी लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

अन्य ख़बरें

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 2 लोगों की मौत

Newsdesk

गंजीपुरा सुलभ शौचालय की सीलिंग का हिस्सा गिरा

Newsdesk

गौरीघाट से शहर तक निगमायुक्त ने परखी सफाई व्यवस्था

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading