August 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरकंटक स्थित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय में सम्पन्न हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

,

66 मरीजों ने कराया परीक्षण – शुगर-बीपी जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में श्री कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक द्वारा संचालित श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय एवं प्रथम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर रविवार दिनांक 09/08/26 को आयोजित किया गया ।

शिविर में लगभग 66 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया ।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ शुगर एवं रक्तचाप (बीपी) की जांच भी की गई । डॉ. सुभाष सिंह एवं डॉ. लाहड़ी ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया । वहीं लैब जांच कार्य में रविकांत एवं राजेश कुमार तिवारी ने सहयोग किया ।

आयोजकों ने बताया कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर प्रत्येक माह के रविवार को आयोजित किया जाता है , जिससे ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें । शिविर के संचालन में सुखनंदन सिंह , रामसनेही नापित , दीपक कुमार चंद्रवंशी एवं ईश्वरी पेंद्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

आश्रम प्रबंधन ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है । स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी एवं जनहितकारी बताया ।

अन्य ख़बरें

नशा मुक्त ओडिशा अभियान को सफलता, सोनपुर में 13 करोड़ रुपए का गांजा जब्त

Newsdesk

ज्यादातर मांगें मानीं, छात्र आंदोलन वापस लें, सीजीएल परीक्षा रद्द करना संभव नहीं: सुदिव्य कुमार

Newsdesk

अमरकंटक नवोदय में नन्हे सपनों को उड़ान देने का अंतिम अवसर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading