August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हनुमानताल में होगा चतुर्थ संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव

जबलपुर। समरसता सेवा संगठन द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी चतुर्थ संस्कारधानी समरसता कजलियां महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव आगामी 29 अगस्त को हनुमानताल सरोवर के समीप आयोजित होगा। आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समरसता सेवा संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप जैन, अध्यक्ष पवन पांडे, सचिव मनोज सेठ, कैलाश अग्रवाल बब्बा, रमाकांत मिश्रा, सुरेश सराफ, शैलेन्द्र मिश्रा, जीवन रजक, अनिल पाल, अखिल मिश्रा और उज्जवल पचौरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक में रत्नेश मिश्रा, पार्षद कविता चौरसिया, सत्यम रैकवार, आलोक पाठक, मनोज सेन, मनीष अग्रहरी, राजेश पाठक प्रवीण, लेखराज सोनकर, मिथलेश अग्रवाल, अनिल श्रीवास, सतेंद्र सिंह परिहार, आनंद श्रीवास, दीपक जैन, सुशील सोनी, रामजी मिश्रा, एडवोकेट विवेक लखेरा, विजय सिंह राठौर, जुगल रैकवार, शरद चौरसिया, मनीष अग्रवाल मोनी, पवन केसरवानी, अनूप राय, राजकुमार राजपूत, राजा ताम्रकार, बबलू सोनकर सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
महिला सदस्यों में आशा मिश्रा, दीपमाला सोनकर, कुसुम चौबे, प्रीति ताम्रकार, पूजा अग्रवाल और रितु चौरसिया ने भी बैठक में सहभागिता की। सभी ने महोत्सव को अधिक भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

अन्य ख़बरें

आदिवासी गौरव एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई बाइक रैली

Newsdesk

मजदूर ने साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार पर किया चाकू से हमला

Newsdesk

सड़क किनारे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम के लिए नहीं है जमीन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading