भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को हर घर तिरंगा अभियान 2026 से जोड़ा गया है। मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत शासकीय शंकरसाव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में 10 अगस्त को इंदिरा कक्ष में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का समूह गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सरिता कोल्हेकर, विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र, श्री हेमंत गणवीर, विभागाध्यक्ष वनस्पतिशास्त्र, डॉ. तृप्ति सोनवे, विभागाध्यक्ष इतिहास, श्री कृष्णा पराते, कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस तथा डॉ. रक्षा निकोसे, प्रभारी सहायक प्राध्यापक हिन्दी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित प्राचार्य एवं प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सरिता कोल्हेकर ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। वहीं डॉ. रक्षा निकोसे ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के संबंध में छात्र-छात्राओं को संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में विद्यार्थियों को देशप्रेम एवं देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रीय पर्व एवं अभियानों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में समिति सदस्य डॉ. मनोज गजभिये, श्री विजय कुमार दांदरे एवं श्री नरेश दमाहे का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम प्रभारी श्री कृष्णा पराते ने 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सविता सेनवार, सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकगण, अतिथि विद्वान, कर्मचारी, जनभागीदारी शिक्षक एवं कर्मचारी, आउटसोर्स कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रो. नरेंद्र डोंगरे द्वारा किया गया।


