राजनगर। सावन मास के पावन दूसरे सोमवार के अवसर पर केरहा धाम राजनगर से सिद्ध बाबा केदारनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण शिवमय हो गया।
कांवड़ यात्रियों के भगत सिंह चौक पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की गई तथा आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगरवासियों ने कांवड़ यात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हुए उनका अभिनंदन किया।
कांवड़ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में जे.पी. श्रीवास्तव, पुल्लू दुबे, सुनील जैन, श्रीमती सुमिता शर्मा, समर सिंह, अनुराग तिवारी, अजीत सिंह, रोबिन सिंह, आलोक सिंह, मनोहर जायसवाल, हसनैन अंसारी, मनोज चंदेल, बृजेश कुशवाहा, संदीप दीवान, विवेक बाबू, मकसूद आलम, मिठाई लाल शर्मा, जायसवाल, निलेश केवट, राजू सिंह, रोहित केवट, लक्की रोतिया, राजू शाहील, दिलीप दहिया हरीश ठाकुर, क्रांति मानिकपुरी,एवं इफ्तिखार अंसारी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


