August 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तिरंगे की शान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा



सिवनी सी टाइम्स – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सोमवार को सिवनी शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कन्या छात्रावास, एम.एल.बी. स्कूल के पास दलसागर के सामने से हुआ। यहां से यात्रा पोस्ट ऑफिस तिराहा, कचहरी चौक, अम्बेडकर चौक और शौर्य स्मारक होते हुए तिकोना पार्क पहुंची। इसके बाद गांधी भवन और पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए यात्रा पुनः कन्या छात्रावास, एम.एल.बी. स्कूल के पास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और बड़ी संख्या में शामिल विद्यार्थियों व युवाओं ने शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

सावन के दूसरे सोमवार पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से हुआ स्वागत

Newsdesk

सत्ता-संगठन के संरक्षण में ग्राम पंचायत बदरा में फर्जीवाड़े का खेल: लाखों का गबन, अफसर बने मूकदर्शक

Newsdesk

घर-घर तिरंगा अभियान को हर नागरिक सफल बनाए : राजेश पाठक

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading