August 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुरई में निकली भव्य तिरंगा साइकिल रैली, गूंजे भारत माता के जयकारे


कुरई- ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड कुरई में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा साइकिल रैली निकाली गई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरई एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरई के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विकासखंड युवा केंद्र कुरई (खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सिवनी) की सक्रिय सहभागिता रही।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती ज्योति सेन, कन्या विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सी. मिश्रा, ब्लॉक युवा समन्वयक निकेश पद्माकर सहित दोनों विद्यालयों का स्टाफ मौजूद रहा।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम 9 अगस्त से 17 अगस्त तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

एनएसयूआई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, छात्र संघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Newsdesk

अमरकंटक में अवैध रेत कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk

भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा बालाघाट का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading