29.5 C
Jabalpur
August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हर घर तिरंगा अभियान में डाईट छात्रों ने निकाली देशभक्ति रैली, नारों से गूंजा बालाघाट


हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) बालाघाट के डीएलएड विद्यार्थियों ने नगर में देशभक्ति रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना रहा।
रैली में डीएलएड विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान “घर-घर तिरंगा फहराएंगे, आजादी का अमृत उत्सव मनाएंगे”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “मेरा देश तिरंगा-मेरी शान” तथा “हर घर तिरंगा-हर दिल तिरंगा” जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

डाईट प्राचार्य नरेश प्रसाद मलगाम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की महत्वपूर्ण पहल है। तिरंगा देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। यह अभियान नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जुड़ाव को मजबूत करता है। तिरंगा देश की शान, एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने का संदेश देता है। रैली में वरिष्ठ व्याख्याता अरविंद मते, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरला भारद्वाज, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्री तुलेन्द्र कुथे सहित डाईट में अध्ययनरत डीएलएड के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

बिरसा में 11 बच्चों की मौत पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय धान शोध संस्थान फिलीपींस के वैज्ञानिक पहुंचे नेवरगांवकला

Newsdesk

दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर में 285 हितग्राहियों का परीक्षण
सांदीपनी विद्यालय में लगा शिविर, एसडीएम प्यासी ने किया निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading