27.6 C
Jabalpur
August 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

डोमिनोस : नॉनवेज ओवन में पक रहा था वेज पिज्जा

खाद्य विभाग ने किया पिज्जा रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण,
जबलपुर। मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।
नगर निगम मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम टीम के साथ पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट के किचन और स्टोर की जांच की। इस दौरान स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में खाद्य लाइसेंस भी देखा गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में बेकिंग के लिए दो अलग-अलग ओवन पाए गए थे। इनमें एक पर ‘वेज’ और दूसरे पर ‘नॉनवेज’ लिखा हुआ था। हालांकि, मौके पर नॉनवेज के लिए निर्धारित ओवन में वेज पिज्जा बेक किया जा रहा था।

खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट से बेक स्प्रिंकलर और चीज के नमूने संग्रहित किए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अन्य ख़बरें

सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ

Newsdesk

वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक

Newsdesk

हर घर तिरंगा अभियान में डाईट छात्रों ने निकाली देशभक्ति रैली, नारों से गूंजा बालाघाट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading