_नेवरी नदी में अवैध उत्खनन और परिवहन करते पकड़े गए वाहन, बादलपार पुलिस चौकी में खड़े कराए_
ई :- कुरई तहसील क्षेत्र में नेवरी नदी एवं आसपास के नालों से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार, 12 अगस्त को खनिज निरीक्षक रंजीत डेहरिया के नेतृत्व में ग्राम जोगीवाड़ा स्थित नेवरी नदी में कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
खनिज निरीक्षक के अनुसार, कार्रवाई के दौरान स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक MP 22 ZA 4301, जिसे चक्कीखमारिया निवासी गुंथे राठौर का बताया गया है, तथा आईसर ट्रैक्टर क्रमांक MP 22 AB 7279, जिसे जोगीवाड़ा निवासी विजयराम पाल का बताया गया है, को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को बादलपार पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। मामले में नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को ग्राम ग्वारी में भी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज रेत के अवैध उत्खनन के मामले में जब्त किया गया था।न्यू हालैंड टैक्टर ट्राली बगैर नंबर के कृष्णा पाल निवासी सागर चौकी बादलपार उक्त मामलों में नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की गई।
वहीं जुलाई माह में भी कुरई क्षेत्र के ग्राम बावली एवं चिखली टोला में खनिज रेत के अवैध भंडारण एवं अवैध उत्खनन के मामले सामने आए थे। खनिज विभाग द्वारा इन मामलों में भी प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड की कार्रवाई की गई थी।
लगातार हो रही कार्रवाई से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। खनिज विभाग ने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


