24.1 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे श्रमिक संगठन का प्रतिनिधि मंडल नवागत कलेक्टर को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया अभिनंदन


*शहडोल।* आज शहडोल के नवागंतुक कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल जी(IAS) से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कलेक्टर कार्यालय में भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया और ज्ञपान  पत्र सौप कर रेलवे क्षेत्र एवं स्थानीय समस्याओं पर उनका ध्यानाकर्षण  कराया कराया गया। जो मांगे रही उसमें प्रमुख रूप से गोवंश की सड़क  दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय किए जाएं जिससे गोवंश की आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु को रोका जा सके, इसके साथ-साथ अटल कामधेनु संस्थान को राज्य शासन द्वारा यथा संभव मदद करने का आग्रह गया किया गया,रेलवे कॉलोनी में पुलिस द्वारा प्रत्येक दिन पेट्रोलिंग की जाए जिससे असमाजिक तत्वों पर अंकुश  लगाया जा सके, सिंहपुर रोड में बरसात के समय जल भराव के कारण जो आवागमन बाधित होता  है जिस पर राज्य शासन एवं रेल प्रशासन से सामंजस्य स्थापित कर स्थाई समाधान किया जाए, प्रस्तावित परिसीमन में  घुनघुटी  को शहडोल में सम्मिलित किया जाए, इसके साथ-साथ घोरतारा, पचगांव , सिंहपुर, जमुई, एवं नवलपुर को शहडोल नगर पालिका में शामिल किया जाए जिससे शहडोल नगर निगम बन सके । कलेक्टर महोदय ने सभी सुझाव एवं समस्याओं को ध्यान पूर्वक़ सुना और जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। आज इस बैठक में श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा, ऐ,क. मोहंती पी.एस. राव संजय सरोज मनोज कुमार वी.के. चौरसिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

आयुष्मान कार्ड के बावजूद इलाज में लापरवाही का आरोप: ग्लेक्सी हॉस्पिटल की जांच के निर्देश, कलेक्टर के सामने पहुंचा मरीज का परिवार

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का निरीक्षण

Newsdesk

अब ‘मानस चौक’ से दिखेगा लमती का मुखड़ा, महापौर ने किया भव्य लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading