27.8 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लातविया और जमैका में भारतीय उच्चायोग ने मनाया ‘भारत पर्व’, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की दिखी झलक



रिगा/किंग्स्टन, 13 अगस्त (। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस और प्रतिष्ठित राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ की धूम और गूंज विदेशों में भी देखी-सुनी जा रही है। भारतीय दूतावास और उच्चायुक्त जोरों शोरों से विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए लोगों को इस विशेष दिवस का एहसास करा रहे हैं। ऐसा ही कुछ लातविया और जमैका स्थित भारतीय उच्चायोग ने किया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया गया। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दोनों देशों में भारतीय उच्चायोग में मनाए विभिन्न समारोह की झलक थी।

एक्स पर जमैका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “जमैका में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों और भारत के मित्रों ने उच्चायोग परिसर में उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा फहराया और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया।”

कार्यक्रम के जरिए भारत की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया। यह आयोजन ‘भारत पर्व’ यानी भारत की आजादी के उत्सव की श्रृंखला का हिस्सा रहा।

वहीं, लातविया की राजधानी रिगा में भी भावपूर्ण आयोजन चर्चा के केंद्र में रहा। 12 अगस्त को भारतीय दूतावास में भारतीय और लातवियाई बच्चों के लिए एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां नन्हीं सी श्रेया महापात्र ने अपने सुंदर ओडिसी नृत्य प्रदर्शन के जरिए लातविया के बच्चों को भारत की समृद्ध संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य परंपरा से परिचित कराया।

ओडिसी प्रस्तुति ने भारतीय कला और संस्कृति की विविधता को सामने रखा तथा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। यहां मधुबनी पेंटिंग पर आधारित एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे और बड़ों ने जोरों शोरों से हिस्सा लिया, फिर सभी बच्चों को तिरंगे के मान सम्मान और उससे जुड़े तथ्य समझाए गए। बच्चों ने फिर उच्चायोग के प्रांगण में देशभक्ति गीत गाकर समां बांध दिया।

अन्य ख़बरें

डॉ. पद्मा गुरमीत को यूटी लद्दाख राज्य पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

Newsdesk

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का व्यापारिक निर्यात जुलाई में बढ़कर 44.24 अरब डॉलर रहा

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिलेगा संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण : मोहन यादव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading