29.5 C
Jabalpur
August 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहीद सोमनाथ राठौर के परिजनों का किया सम्मान
तिरंगा यात्रा अभियान के तहत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


जैतहरी/अनूपपुर। भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित भारतीय तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त 2026 को विकासखंड जैतहरी में शहीदों के सम्मान एवं स्मरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विकासखंड जैतहरी के समन्वयक दिनेश कुमार सिंह चंदेल सुबह 11 बजे शहीद स्वर्गीय सोमनाथ राठौर के गृह ग्राम बर्री पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर शहीद सोमनाथ राठौर की माता श्रीमती चैती बाई राठौर, बड़े भाई  हेतराम राठौर एवं परिवार के अन्य सदस्यों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। शहीद के परिजनों का सम्मान करते हुए उनके बलिदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।कार्यक्रम में ग्राम सरपंच स्वामीदीन बैगा, जनपद सदस्य पति छबिलाल राठौर, पूर्व जनपद सदस्य रंजन राठौर, शहीद के बड़े भाई हेतराम राठौर, माता चैती बाई राठौर, भाभी एवं परिवारजन सहित माधव प्रसाद राठौर और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
शाल एवं श्रीफल दिलीप वस्त्रालय के संचालक दिलीप ताम्रकार के जनसहयोग से उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जैतहरी दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव एवं सहायक ग्रेड-3 कमलकांत साहू का सहयोग रहा।
कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। आयोजकों ने कहा कि भारतीय तिरंगा यात्रा अभियान का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।
इस अवसर पर यह संकल्प भी व्यक्त किया गया कि शहीदों के परिजनों का सम्मान निरंतर होता रहे और आने वाली पीढ़ियां अमर शहीदों के त्याग, साहस एवं राष्ट्रभक्ति को सदैव याद रखें।

अन्य ख़बरें

छह दिन से डायलिसिस मशीन ‘बीमार’, मरीजों की जिंदगी बेहाल

Newsdesk

केरहा धाम राजनगर से सिद्ध बाबा मनेंद्रगढ़ तक कांवड़ यात्रा में दिव्यांग परी ने पेश की हौसले की मिसाल

Newsdesk

पूर्व सांसद मुंजारे ने प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading