25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शक्तिभवन में ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले करेंगे ध्वजारोहण



स्वतंत्रता दिवस समारोह में 110 विद्युत कर्मी होंगे सम्मानित
जबलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शक्तिभवन परिसर में आयोजित मध्यप्रदेश विद्युत परिवार के मुख्य समारोह में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक एवं ऊर्जा सचिव विशेष गढ़पाले प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विद्युत कंपनियों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 110 अभियंताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025-26 में न्यूनतम विद्युत दुर्घटनाओं के लिए विदिशा संचारण-संधारण वृत्त को चलित शील्ड प्रदान की जाएगी।

समारोह में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी सहित विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि विशेष गढ़पाले सुरक्षा सैनिकों की परेड का निरीक्षण करेंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सुरक्षा निकाय का बैंड दल राष्ट्रीय एवं देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति देगा।

110 अभियंता-कर्मी होंगे सम्मानित-उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के 25 तथा मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 85 अभियंताओं एवं कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025-26 में न्यूनतम विद्युत दुर्घटनाओं के लिए विदिशा संचारण-संधारण वृत्त को चलित शील्ड प्रदान की जाएगी।

कैलेंडर वर्ष 2025-26 में अंतरक्षेत्रीय विद्युत खेल प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक ट्रॉफी जीतने वाले क्षेत्र एवं विद्युत गृह को भी चलित शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एमपी पावर के आठ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

पांच प्रकाशनों का विमोचन-समारोह में मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पांच प्रकाशनों का विमोचन भी होगा। मुख्य अतिथि विशेष गढ़पाले विद्युत कंपनियों के कार्मिकों, सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के कार्यपालक निदेशक, मानव संसाधन एवं प्रशासन फिरोज कुमार मेश्राम ने जबलपुर स्थित विद्युत कंपनियों के अभियंताओं, कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रातः 9 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश: उमंग सिंघार ने रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित गांवों का दौरा किया, 19 बच्चों की मौत का आरोप लगाया

Newsdesk

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में स्वतंत्रता सेनानियों को घर जाकर किया गया सम्मानित

Newsdesk

हर घर तिरंगा’ के संदेश के साथ पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading