August 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर्व को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थान तथा महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों/स्थानों की करायी जा रही है चैकिंग


  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर्व को ध्यान मे रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से संदिग्ध गतिविधियो की रोकथाम एवं पतासाजी हेतु बी.डी.डी.एस. टीम को  भीडभाड वाले स्थान, बाजार, धार्मिक स्थल, मॉल, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा शासकीय कार्यालयों की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे  बी.डी.डी.एस. निरीक्षक श्री पंकज सिंह के नेतृत्व में बी.डी.डी.एस.  टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ मान्नीय उच्च न्यायालय परिसर,  शासकीय कार्यालय, एवं भीड़भाड़ वाले स्थान, सिविक सैंटर, मॉल गोरखपुर मार्केट, सदर मार्केट, ग्वारीघाट, रेल्वे स्टेशन मेन एवं रेल्वे स्टेशन मदनमहल तथा, दीनदयाल बस स्टैण्ड, में चैकिंग की गयी है।
इसके साथ ही शहर एवं देहात के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, रैन बसेरा, डेरे, एवं किरायेदारों की चैकिंग की जा रही है। 
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 112 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।

अन्य ख़बरें

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

Newsdesk

जन विश्वास अभियान: जिला अस्पताल से कोतवाली और रानीताल स्टेडियम तक मंत्री राकेश सिंह का निरीक्षण

Newsdesk

पनीर में मिलावट पर यूपी सरकार का शिकंजा; 25 इकाइयों पर कार्रवाई, 7,686 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading