.स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह में किया आमंत्रित
जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेषित बधाई संदेश में कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 9 बजे पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में सहभागी बनने का आग्रह किया है।
श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा कि देश की आजादी का यह पर्व हमें देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत करता है तथा सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है।
कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता तथा विकास के लिये मिलकर योगदान देने का संकल्प लेने का आव्हान भी अपने शुभकामना संदेश में किया।


