25.5 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वतंत्रता दिवस पर जेडीए में हुआ ध्वजारोहण


विकास के संकल्प को नई गति देने का लिया प्रण
जबलपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के कार्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय श्री संदीप जैन जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो गया।

इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि देश आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और यह अवसर हमें राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक प्रतिबद्धता के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के निर्माण की दिशा में प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जबलपुर शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए जबलपुर विकास प्राधिकरण भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए समर्पित होकर विकास के संकल्प को नई गति देने का प्रण लिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और गौरव को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

अन्य ख़बरें

युवा देश का भविष्य हैं : महापौर

Newsdesk

रेल मंडल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Newsdesk

ज्यादा ब्याज का झांसा देकर ऐंठे लाखों

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading