24.4 C
Jabalpur
August 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

हॉकी वर्ल्ड कप: ड्रॉ रहा भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला, चीन को 2-2 की बराबरी पर रोका

एमस्टेलवीन, हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में रविवार को भारतीय महिला टीम ने चीन के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला। भारत के लिए नवनीत और दीपिका ने गोल दागे, जबकि चीन की तरफ से झांग यिंग और मा निंग ने एक-एक गोल किए। एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ड्रॉ के साथ दोनों टीमों ने एक-एक अंक हासिल किया। मुकाबले में भारत ने अच्छी शुरुआत की। लालरेम्सियामी ने 5वें मिनट में टीम को पेनाल्टी कॉर्नर दिलाया। नवनीत ने शॉट लिया, लेकिन वह गोल नहीं कर सकीं। हालांकि, आठवें मिनट में उन्होंने नेहा के पास पर गोल करके खाता खोला, लेकिन इसके बाद पेरिस ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन ने बराबरी कर ली, जब भारत की शिल्पी डबास को सर्कल के अंदर फाउल के लिए पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और झांग यिंग ने उसे गोल में बदल दिया। दीपिका ने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जिसके बाद भारत ने एक बार फिर से बढ़त हासिल कर ली। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 21वें मिनट में भी पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए। हालांकि, चार मिनट बाद दीपिका ने दाईं ओर से तेजी से आगे बढ़ते हुए पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और उसे गोल में बदल दिया। दीपिका के ड्रैग-फ्लिक से एक चीनी डिफेंडर को चोट लगने के बाद इस गोल को वीडियो अंपायर के पास भेजा गया; हालांकि, गोल को मान्यता दे दी गई। भारत हाफटाइम तक 2-1 से आगे था, लेकिन चीन ने आक्रामक वापसी करते हुए तीसरे क्वार्टर में भारत के डिफेंस की परीक्षा ली। 39वें मिनट में मा निंग ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल करके भारतीय गोलकीपर को छकाते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

अन्य ख़बरें

डार्विन टेस्ट: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

Newsdesk

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देने पर इजरायल के राष्ट्रपति और पीएम नेतन्याहू को प्रधानमंत्री मोदी ने कहा धन्यवाद

Newsdesk

ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, भारत-ईरान संबंधों को और मजबूत करने पर दिया जोर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading